 |
12 November 2024 |
Daily Current Affairs 12 नवंबर 2024
1. हाल ही में परोपकारी सूची, 2024 में किसको तीसरी बार भारत के सबसे उदार परोपकारी व्यक्ति का खिताब मिला है?
A. मुकेश अंबानी
B. शिव नाडर
C. आनंद महिंद्रा
D. नोएल टाटा
Ans B. शिव नाडर
शिव नाडर, जो एचसीएल टेक्नोलॉजीज़ के संस्थापक हैं, को लगातार तीसरी बार भारत के सबसे उदार परोपकारी व्यक्ति का खिताब मिला है। उनके शिव नाडर फाउंडेशन ने शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़े योगदान दिए हैं, खासकर वंचित बच्चों की शिक्षा के लिए।
2. वर्ष 2024 में भारत को पवन ऊर्जा क्षमता में विश्व में कौन-सा स्थान प्राप्त है?
A. पहला
B. दूसरा
C. तीसरा
D. चौथा
Ans D. चौथा
भारत 2024 में पवन ऊर्जा क्षमता के मामले में विश्व में चौथे स्थान पर है। चीन, अमेरिका और जर्मनी के बाद भारत का स्थान है। भारत ने अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में बड़ी प्रगति की है, और पवन ऊर्जा इसमें मुख्य भूमिका निभा रही है।
3. भारत के कितने संस्थानों ने क्यू.एस. वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग, 2025 में वैश्विक स्तर के शीर्ष 100 संस्थानों में स्थान हासिल किया है?
A. पांच
B. छ:
C. सात
D. आठ
Ans C. सात
क्यू.एस. वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2025 में भारत के सात संस्थानों को शीर्ष 100 में स्थान मिला है। इनमें प्रमुख रूप से आईआईटी और आईआईएससी शामिल हैं, जो अपने शैक्षिक और शोध में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रसिद्ध हैं।
4. महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का आठवां संस्करण कहां नव-निर्मित हॉकी स्टेडियम में खेला जाएगा?
A. राजगीर
B. लखनऊ
C. दिसपुर
D. पटना
Ans A. राजगीर
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का आठवां संस्करण बिहार के राजगीर में खेला जाएगा। यह नव-निर्मित हॉकी स्टेडियम में आयोजित होगा और भारतीय महिला हॉकी को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण आयोजन है।
5. हाल ही में किसने अपनी पुस्तक ‘स्पीकिंग विद नेचर द ओरिजिन ऑफ़ इंडियन एनवायरमेंटलिज्म’ का विमोचन किया है?
A. बिपिन चंद्र
B. रामचंद्र गुहा
C. अरुंधति रॉय
D. इनमें से कोई नहीं
Ans B. रामचंद्र गुहा
प्रसिद्ध पर्यावरणविद और इतिहासकार रामचंद्र गुहा ने इस पुस्तक का विमोचन किया है। यह भारतीय पर्यावरणवाद के इतिहास और इसके विकास पर आधारित है, जिसमें प्रमुख हस्तियों और आंदोलनों को शामिल किया गया है।
6. हाल ही में किस देश को 55वें अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में 'फोकस का देश' नामित किया गया है?
A.ऑस्ट्रेलिया
B.अमेरिका
C. भारत
D. जर्मनी
Ans-A.ऑस्ट्रेलिया
7. निम्नलिखित में से किसके जयंती के उपलक्ष्य में 'राष्ट्रीय शिक्षा दिवस' मनाया जाता है?
A. सी. वी. रमन
B. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम
C. मौलाना अबुल कलाम आज़ाद
D. पंडित जवाहरलाल नेहरू
Ans C. मौलाना अबुल कलाम आज़ाद
8. रोहिणी नैय्यर पुरस्कार, भारत में किस क्षेत्र में अहम योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित करने के लिए दिया जाता है?
A. पर्यावरण विकास
B. ग्रामीण विकास
C. शहरी विकास
D. सांस्कृतिक विकास
Ans- B. ग्रामीण विकास
9. हाल ही में किस राज्य ने मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर वितरण योजना 'दीपम-2' का शुभारंभ किया है?
A. महाराष्ट्र
B. कर्नाटक
C. केरल
D. आंध्र प्रदेश
Ans- D. आंध्र प्रदेश
10. दक्षिण अफ्रीका जनवरी 2025 से भारत और किस देश पर्यटकों के लिए 90 दिन की वीज़ा छूट प्रदान करेगा?
A. फ्रांस
B. ब्रिटेन
C. अमेरिका
D. चीन
Ans- D. चीन
11. न्यायमूर्ति संजीव खन्ना ने भारत के ____ मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली है।
A. 49वें
B. 50वें
C.51वें
D. 52वें
Ans- C.51वें
12. किस तारीख को 'विश्व टीकाकरण दिवस' मनाया गया है?
A.10 नवंबर
B.11 नवंबर
C.12 नवंबर
D. 13 नवंबर
Ans B.11 नवंबर
13. केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री ने भारत के चिकित्सा उपकरण उद्योग को मजबूत करने के लिए कितने करोड़ रुपये की योजना शुरू की है?
A. 200 करोड़ रुपये
B. 300 करोड़ रुपये
C.500 करोड़ रुपये
D. 800 करोड़ रुपये
Ans- C.500 करोड़ रुपये
14. _________ के तीन वर्षीय अनीश सरकार FIDE द्वारा रैंक पाने वाले दुनिया के सबसे कम उम्र के शतरंज खिलाड़ी बन गए हैं।
A. नई दिल्ली
B. कोलकाता
C. बेंगलुरू
D. हैदराबाद
Ans- B. कोलकाता
15. प्रख्यात लोक गायिका शारदा सिन्हा का निधन हो गया। वह किस राज्य से संबधित थीं?
A. बिहार
B. उत्तर प्रदेश
C. उत्तराखंड
D. मध्य प्रदेश
Ans- A. बिहार
करेंट अफेयर्स हम डेली साम को अपडेट किया करेंगे क्योंकि हम सभी सोर्सेस से जानकारी लेते है फिर उसमें से बेहतर से बेहतर चीजें अपने हिसाब से कस्टमाइज करके आप तक पहुंचाते है तो अभी हमारी टीम को यह काम करने में ज्यादा समय लग रहा है इसी को देखते हुए ये निर्णय लिया गया है कि करेंट अफेयर्स डेली साम को अपडेट किया करेंगे ताकि आप लोग भी जब फुर्सत में बैठे हो तो 1 या 2 बार पड़ ले और एक बात और रोज की रोज पिछला जो हो गया है उसका भी रिवीजन करते जाया करे ध्यानवाद
Aaj ki current हेलो दोस्तों, यदि आप किसी भी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो Current affairs आपके लिए बहुत ही जरूरी है। हमारी वेबसाइट पर रोज की करेंट अफेयर्स आपको मिलेगी लेकिन आप डेली चेक करना भूल न जाए इसीलिए हमने what's app चैनल बनाया हुआ है जो कि बिल्कुल सेफ है आप उसे ज्वाइन कर सकते है बहा पर आपको करेंट अफेयर और GK/GS के MCQ डेली मिलते रहते है जिसमें भाग लेकर आप अपनी तैयारी को परख सकते है
अभी हमारा व्हाट्स ऐप ज्वाइन करने के लिए 👇🏻
बतौर पाठक आपके सुझाव या प्रतिक्रिया का हमें हमेशा इंतजार रहता है| तारीफ हो या आलोचना, हम हमेशा इसका स्वागत करते हैं।
हमारे इंस्टाग्राम पर भी फॉलो कर सकते है Reels देखने से अच्छा कुछ काम का देखें अभी हम सभी फॉलोवर्स को फॉलो बैक भी कर रहे है 👇🏻
FAQ Section in Hindi
सामान्य प्रश्न (FAQ)
राष्ट्रीय शिक्षा दिवस कब मनाया जाता है?
राष्ट्रीय शिक्षा दिवस 11 नवंबर को मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती पर मनाया जाता है।
भारत पवन ऊर्जा क्षमता में कौन-से स्थान पर है?
भारत पवन ऊर्जा क्षमता में 2024 में विश्व में चौथे स्थान पर है।
रोहिणी नैय्यर पुरस्कार किस क्षेत्र में दिया जाता है?
रोहिणी नैय्यर पुरस्कार ग्रामीण विकास में योगदान देने वाले व्यक्तियों को दिया जाता है।
विश्व टीकाकरण दिवस कब मनाया जाता है?
विश्व टीकाकरण दिवस 11 नवंबर को मनाया जाता है।
शिव नाडर कौन हैं?
शिव नाडर एचसीएल टेक्नोलॉजीज़ के संस्थापक हैं और भारत के सबसे उदार परोपकारी व्यक्ति माने जाते हैं।
55वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में 'फोकस का देश' कौन सा है?
55वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में ऑस्ट्रेलिया को 'फोकस का देश' चुना गया है।
भारत में मुफ्त रसोई गैस योजना 'दीपम-2' किस राज्य ने शुरू की?
'दीपम-2' योजना आंध्र प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई है।
शारदा सिन्हा किस राज्य से संबंधित थीं?
प्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्हा बिहार से संबंधित थीं।
FIDE द्वारा रैंक प्राप्त सबसे कम उम्र के शतरंज खिलाड़ी कौन हैं?
तीन वर्षीय अनीश सरकार, जो कोलकाता से हैं, दुनिया के सबसे कम उम्र के FIDE रैंक वाले शतरंज खिलाड़ी हैं।
500 करोड़ रुपये की योजना किस उद्देश्य से शुरू की गई?
यह योजना भारत के चिकित्सा उपकरण उद्योग को मजबूत करने के लिए शुरू की गई है।